बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता और विधायक अजीत शर्मा इन दिनों खासी परेशानी में हैं. दरअसल शर्मा ने 25 मई को भागलपुर के जिला अस्पताल में कोरोना का टेस्ट करवाया था जिसमें उनका नतीजा पॉजिटिव आया. शर्मा को इस पर शक हुआ और उन्होंने अगले दिन एक सरकारी मान्यता प्राप्त निजी लैब में जांच करवाई जिसमें उनका रिजल्ट नेगेटिव आया. अब शर्मा परेशान हैं और लगातार राज्य सरकार को घेर रहे हैं.
शर्मा का दावा है कि राज्य में जो भी जांच हो रही हैं वो सही नहीं हो रही और स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ ऐसा मजाक ठीक नहीं है. उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि वो इसका संज्ञान ले और खामियों को जल्द से जल्द दूर करे.