कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव अब पांच राज्यों के विधान सभा चुनावों के बाद जून 2021 में होगा. शुक्रवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में ये फैसला लिया गया. खबर है कि पार्टी की बैठक में दो गुटों के बीच काफी बहस हुई, जिसमें राहुल गांधी ने दखल देते हुए सभी को शांत कराया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीडब्ल्यूसी की बैठक में सीनियर लीडर गुलाम नबी आज़ाद, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक और पी चिदंबरम ने तत्काल संगठनात्मक चुनाव के लिए कहा, जबकि अशोक गहलोत, अमरिंदर सिंह, एके एंटनी और तारिक अनवर समेत कई बड़े नेताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद ही कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुना जाना चाहिए.