Congess Leadership: 2024 तक सोनिया ही रहेंगी 'बॉस', बन सकते हैं चार कार्यकारी अध्यक्ष

Updated : Jul 21, 2021 13:44
|
ANI

नेतृत्व के सवाल से जूझ रही देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में 2024 लोकसभा चुनाव तक कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है. टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक, पार्टी युवा चेहरों को प्रमुख पदों पर नियुक्त कर सकती है. साथ ही बागी तेवर दिखा चुके जी-23 समूह के नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी देकर शांत किया जा सकता है. 

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कांग्रेस में चार कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति हो सकती है. ये चारों सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सहायता करेंगे. इसके लिए गुलाम नबी आजाद, सचिन पायलट, कुमारी शैलजा, मुकुल वासनिक, कमलनाथ और रमेश चेन्नीथला के नाम सबसे आगे चल रहे हैं. 

दरअसल, राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने की संभावना काफी कम है लेकिन खुद वे पार्टी संगठन को पूरी तरह से बदलना चाहते हैं. बता दें कि सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्षा के रूप में दो साल से ज्यादा हो गया है. 

CongressRahul GandhiSonia gandhi

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'