इजराइल-फिलिस्तीन में 7वें दिन भी जारी है संघर्ष, इज़राइल ने गाजा में हमास चीफ के घर पर बरसाए बम

Updated : May 16, 2021 09:13
|
Editorji News Desk

इजराइल और फिलीस्तीन के बीच संघर्ष अब थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को इजराइल ने गाजा पट्टी में हमास प्रमुख के घर पर बम बरसाए, वहीं दूसरी ओर से भी तेल अवीव पर जमकर रॉकेट बरसाए गए. देर रात तक इसी तरह की भीषण बमबारी देखने को मिली, जिसमें 3 फिलिस्तीन मारे गए और कई घायल हैं. दरअसल इजराइल ने पहले ही कहा था कि वो तब तक हमले नहीं रोकेगा जब तक लंबे समय तक शांति कायम किए जाने को लेकर कोई रास्ता दिखाई नहीं देता. रविवार सुबह इजराइल की ओर से अल सिनवार के घर पर बम बरसाए गए, अल सिनवार 2017 से हमास के राजनीतिक और सैन्य विभाग का प्रमुख है. वहीं इजराइल में भी रॉकेट हमलों को लेकर लोग बम शेल्टर्स की ओर भागते नजर आए, तेल अवीव और इसके आस पास करीब 10 लोग जख्मी होने की खबर है, वहीं एक हफ्ते से हो रही हिंसा में गाजा में 148 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 41 बच्चे शामिल हैं, वहीं इजराइल का कहना है कि उसके 10 नागरिक भी मारे गए हैं. इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने बीते दिन मीडिया हाउस पर इजराइली हमले पर चिंता जताई है.

PalestineIsrael

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?