भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा अगले साल होने वाले टोक्यो ओलिंपिक में 125 सदस्यों के रिकॉर्ड दल को भेजने को लेकर आश्वस्त हैं. उन्होंने कहा कि अब तक 78 एथलीट टोक्यो के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं. अगले साल तक इसमें और इजाफा होगा और पूरी उम्मीद है कि वहां जाने वाले दल में रिकॉर्ड 125 सदस्य शामिल होंगे. बता दें कि कोरोना वायरस के चलते इस साल होने वाले टोक्यो ओलिंपिक को अगले साल कराए जाने का फैसला लिया गया है. भारत ने ओलिंपिक में अब तक का सबसे बड़ा दल 117 सदस्यों का रियो ओलिंपिक 2016 में भेजा था. ऐसे में अगर भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष की उम्मीद खरी साबित हुई तो निश्चित ही टोक्यो में रियो का आंकड़ा भी पीछे छूट जाएगा.