CNBC आवाज की खबर के मुताबिक अडाणी ग्रुप को देश के और तीन एयरपोर्ट मिल गए हैं. इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और अडाणी समूह के बीच कन्सेशन करार सम्पन्न हो गया है. ये करार तीन एयरपोर्ट जयपुर, गुवाहाटी और थिरुवनन्तपुरम के लिए हुआ है. कमर्शियल ऑपरेशन के लिए इस करार का कन्सेशन पीरियड 50 साल के लिए होगा. यह टेकओवर अगले 6 महीने में हो सकता है. अब जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट के ऑपरेशन्स, मैनेजमेंट और डेवलपमेंट की जिम्मेदारी अडाणी ग्रुप की होगी. बता दें इससे पहले लखनऊ, मेंगलुरू और अहमदाबाद हवाई अड्डा भी अडाणी ग्रुप को मिल चुका है.