देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है. इस सप्ताह शीतलहर का यह तीसरा दिन था और आज भी राहत मिलने का अनुमान नहीं है. वहीं उत्तर प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर हल्के से घना कोहरा छाया हुआ है. बिहार में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर लगातार जारी है. राजधानी पटना में कोहरा छाए रहने की वजह से लोगों की दिनचर्या बुरी तरह से प्रभावित हो रही है. जबकि राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच एकमात्र पर्वतीय पयर्टन स्थल माउंट आबू में पारा लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है. राज्य के अन्य इलाकों में भी ठंड का प्रकोप जारी है.