टी-20 वर्ल्डकप (T20 World Cup) के तुंरत बाद टीम इंडिया में बड़ा बदलाव होने वाला है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) समेत पूरे कोचिंग स्टॉफ को बदलने जा रहा है.
BCCI टी-20 वर्ल्ड कप के बाद नए कोचिंग स्टाफ को नियुक्त करना चाहता है, ताकि भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके. रवि शास्त्री पहली बार साल 2014 में बतौर डायरेक्टर टीम इंडिया से जुड़े थे.
बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप इसी साल अक्टूबर और नवंबर में होना है. बदलाव की बड़ी वजह ये है कि मौजूदा कोचिंग टीम के नेतृत्व में टीम इंडिया ने ICC के किसी खिताब पर कब्जा नहीं जमाया है.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि BCCI ने इस संबंध में तीनों कोचों को बता दिया है. जिसमें बॉलिंग कोच भरत भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर और बैटिंग कोच विक्रम राठौर शामिल हैं.
रिपोर्ट में ऐसा दावा किया है कि पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम का नया हेड कोच बनाया जा सकता है. द्रविड़ ने अपनी कोचिंग में इंडिया-A और भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम को काफी सफलता दिलाई.
हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ भी राहुल द्रविड़ टीम के साथ मुख्य कोच की भूमिका में नजर आए थे। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज टीम इंडिया ने जीती थी.
ये भी पढ़ें: Vinesh Phogat Suspended: अनुशासनहीनता के मामले में हुई कार्रवाई, रेसलर सोनम मलिक पर भी एक्शन