कोरोना वायरस ने देश में बेरोजगारी की समस्या को बढ़ा दिया है. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी के मुताबिक अप्रैल 2021 में देश में 70 लाख लोगों ने अपना रोजगार खोया है, जिसके बाद देश की बेरोजगारी दर 7.97 फीसदी हो गई है, जो कि मार्च में 6.5 फीसदी थी. कोरोना संकट को देखते हुए कई राज्यों ने आंशिक और पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है जिस कारण आर्थिक गतिविधियां या तो ठप हो गईं या फिर धीमी हो घई हैं. मजदूरों ने अपने घर की तरफ पलायन किया और शहरों को छोड़ा है. फिलहाल इसमें सुधार की गुंजाइश नहीं है और मई महीने में भी ऐसे ही हालात बने रहने का आसार हैं.