Udhav Vs Governor: राज्यपाल की मांगों पर CM उद्धव का जवाब- तुरंत स्पीकर चुनाव कराने का नहीं है रूल

Updated : Jul 02, 2021 16:33
|
Editorji News Desk

Udhav Thakre Vs Governor: लॉकडाउन के दौरान धार्मिक स्थलों को खोले जाने के मामले के बाद, अब एक बार फिर महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे (Udhav Thakre) और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Governor Koshiyari) के बीच 'लेटर वॉर' शुरू हो गया है. सीएम ठाकरे ने कोश्यारी की ओर से लिखे लेटर का सिलसिलेवार जवाब दिया है.

कोश्यारी ने ठाकरे को लेटर लिखकर जल्द से जल्द विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराने की मांग की थी. इसपर सीएम ठाकरे ने कहा है कि विधानसभा के नियमों के तहत स्पीकर पद के लिए समय की कोई तय सीमा नहीं है. ठाकरे ने कहा कि फिलहाल स्पीकर Assembly Speaker) का काम काज नरहरी झिरवल देख रहे हैं है और बिना स्पीकर के कोई संवैधानिक समस्या नहीं आई है. ठाकरे ने कहा कि, चुनाव कराने के लिए सभी सदस्यों का RT-PCR टेस्ट कराना होगा और सारी प्रक्रिया पूरा करने के बाद ही स्पीकर का चुनाव होगा.

कोश्यारी ने अपनी चिट्ठी में मॉनसून सत्र (Monsoon Session) की अवधि बढ़ाए जाने की मांग की थी. इसपर सीएम ठाकरे ने कहा कि जिस कमेटी को ये अधिकार है, उसने तय किया है कि सिर्फ दो दिन का सत्र बुलाया जाए. साथ ही उद्धव ने कहा कि कोविड 19 की दूसरी लहर अब तक खत्म नहीं हुई है और टास्क फोर्स के एक्सपर्ट ने तीसरी लहर का खतरा भी बताया है.

कोश्यारी ने तीसरी मांग ये की थी कि OBC आरक्षण का मुद्दा लंबित है, इसलिए स्थानीय चुनाव ना हों. इसके जवाब में उद्धव ने कहा कि आरक्षण के लिए जनगणना का प्रमाणित डेटा जरूरी है और ये डेटा सेंटर के पास है. सीएम ने कहा कि हमारी आपसे विनती है कि आप भी इस मामले का केंद्र से फॉलोअप लें. बता दें, गवर्नर कोश्यारी ने 24 जून को तीन मांगों वाली ये चिट्ठी सीएम उद्धव ठाकरे को लिखी थी. 

 

Udhav ThackerayMaharashtra GovernmentKoshiyari

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'