शुक्रवार को महाराष्ट्र में 62 हजार 919 नए मामलों की पुष्टि हुई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 828 मरीजों की मौत हुई है. इतने ही समय में 69,710 मरीज ठीक भी हुए हैं. महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य में लोगों को ज्यादा कड़क लॉकडाउन की जरूरत नहीं है. मौजूदा पाबंदियों से कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण में मदद मिली है और इस वजह से उम्मीद से कम एक्टिव केस हैं. उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि राज्य में पिछले साल की तरह सख्त लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा. CM उद्धव ने कहा कि मौजूदा पाबंदियों की वजह से प्रतिदिन आने वाले केसों में स्थिरता आई है. राज्य में 10 लाख एक्टिव केस हो गए होते, लेकिन हमने इन्हें 7 लाख से कम पर रोका है.