महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोपों से सियासी हंगामा बढ़ता जा रहा है. खबर है कि सीएम उद्धव राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख से इस्तीफा मांग सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है और अगर गठबंधन के साथियों में इसपर सहमति बनती है तो देशमुख का इस्तीफा लिया जा सकता है.
उधर परमबीर सिंह की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मना कर दिया है और कहा कि वो पहले हाई कोर्ट का रुख करें. इस मामले में गुरुवार को ही बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.