कूचबिहार में अगले 72 घंटों तक नेताओं की एंट्री पर बैन, EC ने कहा- जान बचाने के लिए हुई फायरिंग

Updated : Apr 10, 2021 16:55
|
Editorji News Desk

कूचबिहार में CISF जवानों की गोलियों से 4 लोगों की मौत के बाद चुनाव आयोग ने अगले 72 घंटों के लिए कूचबिहार में किसी भी नेता के जाने पर रोक लगा दी है. दरअसल बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ऐलान किया था कि वो रविवार को कूचबिहार जाएंगी. इस घटना पर चुनाव आयोग ने कहा है कि सुरक्षा बलों की फायरिंग कतार में खड़े वोटरों और खुद जवानों के लिए अपनी  जान बचाने के मद्देनज़र बेहद जरूरी हो गई थी.

आयोग ने कहा कि मतदान केंद्र पर भीड़ हथियार छीनने की कोशिश कर रही थी.वहीं खुद सीआईएसएफ ने भी इस मामले में सफाई देकर कहा कि आत्मरक्षा में जवानों को 6 से 8 राउंड की फायरिंग करनी पड़ी.इससे पहले TMC ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को चिट्ठी लिख आरोप लगाया था कि केंद्रीय बलों ने चार बेगुनाह लोगों की नृशंस हत्या कर दी और तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल हैं.

आपको बता दें कि कूच बिहार में सीआईएसएफ के जवानों की गोली से 4 लोगों की मौत हो गई थी जिसे लेकर दिन भर राजनीतिक हंगामा भी जारी रहा

CISF

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'