केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने घोषणा की है कि केरल में मूवी थिएटर 5 जनवरी से फिर से खुलेंगे, लेकिन केवल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ. कोरोना महामारी के चलते नौ महीने तक मार्च से बंद सिनेमाघरों के ताले फिर से खुलेंगे. बता दें एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सिनेमा मालिकों को साफ निर्देश है कि कोविड 19 गाइडलाइन्स का अनिवार्य रूप से पालन हो.