देशभर में 100 प्रतिशत कैपिसिटी के साथ थियर्टस खोलने की इजाजत दे दी गई है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सिनेमा हॉल और सिनेमाघरों के लिए एसओपी का एक नया सेट भी जारी किया है. नए एसओपी के अनुसार, 1 फरवरी से देशभर में 100 प्रतिशत कैपिसिटी के साथ सिनेमाघर खोले जा सकेंगे. इसके लिए मंत्रालय द्वारा कुछ गाइलाइन जारी की गई है. गाइडलाइन में आम क्षेत्रों में कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखना, मास्क लगाना, सैनेटाइजर का उपयोग करना आदि शामिल है. वहीं सिनेमाघरों में आने वाले लोगों के लिए मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप का होना अनिवार्य होगा. बता दें कि मार्च महीने में देश में कोरोना महामारी की शुरुआत के साथ सिनेमाहॉल, थिएटर और मल्टीप्लेक्स बंद कर दिए गए थे.