Marvel की आने वाली फिल्म 'Thor: Love and Thunder' की शूटिंग ज़ोर शोर से चल रही है. ताज़ा तस्वीरों में Thor का किरदार निभाने वाले क्रिस हेम्सवर्थ के साथ 'Guardians of the Galaxy' में स्टार लॉर्ड की भूमिका निभाने वाले क्रिस प्रैट नज़र आए. तस्वीरों में दोनों एक दूसरे से बात करते नज़र आ रहे हैं. इसे फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ के किरदार का फर्स्ट लुक भी बताया जा रहा है. 'Thor: Love and Thunder' अगले साल 11 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है.