बॉलीवुड एकटर मनोज बाजपेयी स्टारर 'द फैमिली मैन 2' (The Family Man) दो चीजों को लेकर चर्चा में है. एक तो फैंस को ये वेब सीरीज काफी पसंद आ रही है, दूसरी इस सीरीज में 'राजी' का का किरदार निभाने वाली समंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) को लेकर. एक तरफ जहां क्रिटिक्स समंथा की एक्टिंग की शान में कसीदे पढ़ रहे हैं तो वहीं, सीरीज में समंथा के किरदार को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि उनके स्किन टोन को ब्राउन क्यो किया गया? सवाल ये भी उठ रहे हैं कि अगर तमिल किरदार को ही दिखाना तो उसी तरह के रंग रूप वाली एक्ट्रेस को क्यों नहीं लिया गया?
वेब सीरीज के मेकर्स Raj and DK ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. द स्क्रोल को दिए एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर Raj Nidimoru ने कहा कि स्किन ब्यूटी जैसा कुछ फैमिली मैन 2 के कंटेंट में है ही नहीं. डीके ने कहा कि हम ब्राउनफेस जैसे शब्द का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करेंगे , यह एक अपमानजनक शब्द है, जिसका इस्तेमाल नस्ल और सुंदरता के संदर्भ में किया जाता है' उन्होंने कहा कि यहां ऐसा नियम लागू नहीं होता. हम एक्टर को स्किन के हिसबा से नहीं चुनते बल्कि ऐसे एक्टर को लेते हैं जो किरदार के साथ न्याय कर सके.
वहीं राज...राजी नाम का मतलब बताते हुए कहते हैं कि "राजी का मतलब योद्धा माना जाता है. जिसका पूरा लुक, गेटअप और पोशाक, केवल लड़ने और जीवित रहने से जुड़ा है, उन्होंने कहा कि 'सामंथा को इस रोल केलिए न सिर्फ उनके तमिल बैकग्राउंड के लिए चुना गया बल्कि इसलिए भी चुना गया क्यों की वो एक शानदार एक्टर हैं और उन्होंने राजी के किरदार को पर्दे पर बखूबी निभाया. हमें ऐसे ही एक्टर की जरूरत थी जो क्रेजी हो कर अपनी एक्टिंग से लोगों को जहन में अपनी छाप छोड़ दे."