बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF ने पकड़ा 'चीनी जासूस' ! पूछताछ जारी

Updated : Jun 11, 2021 09:45
|
Editorji News Desk

बीएसएफ द्वारा भारत-बांग्लादेश(India Bangladesh Border) बॉर्डर पर पकड़े गए एक चीनी नागरिक(Chinese Spy) के मामले में बड़ा मोड़ आया है. पकड़ा गया शख्स चीनी जासूस निकला है जो बॉर्डर के जरिए भारत में घुसने की कोशिश में था. गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों ने इस शख्स को पकड़ा और सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया.

पूछताछ में खुफिया विभाग को पता चला है कि शख्स का नाम हान जनवे है और इसकी उम्र 35 वर्ष है. 2 जून को ये शख्स बिजनेस वीजा पर ढाका पहुंचा था जिसके बाद वो बांग्लादेश के छपईनवाबगंज जिले में एक मस्जिद में ठहरा था और 10 जून को उसने घुसपैठ की कोशिश की थी. पूछताछ के दौरान पकड़े गए शख्स को अंग्रेजी समझने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद मंदारिन भाषा के एक्सपर्ट को बुलाकर पूछताछ की गई और मामले का खुलासा हुआ.

फिलहाल शख्स से पूछताछ जारी है. शख्स के पास से सुरक्षाबलों को एक लैपटॉप, चीनी पासपोर्ट, तीन मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड मिले हैं,.

Chineseindia bangladesh borderBSFSecurity forces

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?