सीमा पर गतिरोध खत्म होने के साथ अब भारत-चीन के रिश्ते सुधार की ओर बढ़ रहे हैं. इसी कड़ी में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स समिट के दौरान भारत का दौरा भी कर सकते हैं. इस साल भारत ब्रिक्स समिट की अध्यक्षता करेगा और चीन ने भी इस मेजबानी का समर्थन किया है. द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना की स्थिति में सुधार जारी रहा तो चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग इसमें शामिल हो सकते है, चीन ने सोमवार को कहा कि वो पांच उभरती अर्थव्यवस्थाओं के संगठन ब्रिक्स में सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेगा. दोनों देशों के बीच महीनों से चल रहे तनाव के कम होने के बीच चीन का ये बयान अहम माना जा रहा है.