Taiwan-China: G-7 समूह देशों के हिदायत से भड़का चीन! ताइवान की तरफ भेजे 28 लड़ाकू विमान

Updated : Jun 16, 2021 11:49
|
PTI

चीन ने मंगलवार को ताइवान (China-Taiwan) की ओर 28 लड़ाकू विमान भेजे. ताइवान के रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) ने यह दावा किया है. मंत्रालय ने कहा कि पिछले साल से पेइचिंग के लड़ाकू विमान लगभग रोजाना ताइवान की तरफ उड़ान भर रहे हैं. PTI की खबर के मुताबिक ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश की वायु सेना (Airforce) ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए अपने लड़ाकू वायु दस्ते को तैनात किया और अपनी वायु रक्षा प्रणाली के जरिए द्वीप के दक्षिण-पश्चिम भाग में निगरानी बढ़ाई. उन्होंने कहा कि ताइवान की तरफ आए विमानों में 14 J-16 और 6 J-11 लड़ाकू विमान शामिल रहे. ताइवान ने चीन के घुसपैठ का विरोध किया है.

बता दें G-7 समूह देशों के नेताओं ने रविवार को बयान जारी कर ताइवान जलडमरूमध्य मुद्दे को शांतिपूर्व सुलझाने का आह्वान किया था, जिसके बाद चीन ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है.

Fighter planesChinaTaiwanG7

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?