चीन (China) में सत्ताधरी कम्युनिस्ट पार्टी (Communist party) की स्थापना दिवस के सौंवे सालगिरह को लेकर कई प्लान किए जा रहे हैं. वहां के सभी सिनेमाघरों (cinema) में हफ्ते में कम से कम दो बार प्रोपगेंडा (Propaganda) फिल्में दिखाने का आदेश दिया गया है. यह आदेश इस सप्ताह लागू हो जाएगा और 2022 के आखिर तक यह चलेगा. प्रोपगेंडा फिल्में 5 हजार स्पेशल हॉल को हफ्ते में कम से कम पांच बार दिखानी होंगी. ‘द वेरायटी’ की रिपोर्ट के मुताबिक इन फिल्मों के जरिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग का महिमामंडन किया जाएगा और पार्टी की देशभक्ति तस्वीर पेश की जाएगी. फिल्म अथॉरिटीज को कम्युनिस्ट पार्टी के 100वें सालगिरह को मनाने के लिए हर प्रांत और क्षेत्रों में फिल्मों को दिखाना और प्रमोट करना होगा.