चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (COMMUNIST PARTY OF CHINA) के 100 साल पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने कहा कि चीन दूसरे मुल्कों का दमन नहीं करता है और अगर कोई भी चीन का दमन करेगा तो उनका सिर कुचल दिया जाएगा. ताइवान (Taiwan) का नाम लिए बगैर जिनपिंग ने अमेरिका को संदेश देने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि अगर कोई देश अनावश्यक रूप से उलझा तो अंजाम अच्छा नहीं होगा. एक तरह से उन्होंने बिना नाम लिए अमेरिका (America) को चेतावनी तक डे डाली. चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन को परेशान करने का समय खत्म हो गया. हम किसी भी ऐसी विदेशी ताकत को अनुमति नहीं देंगे कि वह हमें आंख दिखाए, दबाए या हमें अपने अधीन करने की कोशिश करे.
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि अगर कोई विदेशी ताकत ऐसा करने का प्रयास करती है तो उसे चीन के 1.4 अरब लोगों की फौलादी ताकत से निपटना होगा.