रक्षा के मोर्चे पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रक्षा मामलों पर नजर रखने वाले एचआई सटन ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि चीन हिंद महासागर में ग्लाइडर्स नाम के अंडकवॉटर ड्रोन्स तैनात कर रहा है. इसके जरिए चीन, भारतीय नौसेना की जासूसी कर सकता है. सटन के मुताबिक चीन ने बड़े स्तर पर ऐसे ड्रोन तैनात किए हैं. सरकारी सूत्रों का हवाला देते हुए सटन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि चीन के ये ग्लाइडर्स वैसे ही हैं, जैसे US नेवी ने तैनात किए थे,रिपोर्ट में कहा गया है ये चीनी ग्लाइडर्स oceanography यानी समुद्र विज्ञान से जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं. हालांकि, oceanography डेटा का इस्तेमाल नेवी के खुफिया उद्देश्यों के लिए भी किया जाता है.