104 दिन बाद घर लौटे चीन के फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी

Updated : Apr 20, 2020 12:32
|
Editorji News Desk

चाइनीज़ सुपर लीग की टीम वुहान जॉल के खिलाड़ी जब बीते शनिवार को अपने घर पहुचे तो लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया. वुहान दुनिया में कोरोना वायरस का केंद्र बिंदु हैं. जनवरी के शुरुआत में वुहान जॉल क्लब के खिलाड़ी विंटर ट्रेनिंग के लिए ग्वांग्झू गए थे और फिर वहां से स्पेन के लिए रवाना हुए थे. लेकिन जब कोरोना वायरस की वजह से दूसरे खेलों की तरह फुटबॉल के आयोजन भी रद्द हो गए तो ये घर नहीं लौट सके और वुहान के सील होने की वजह से सड़क पर ही 104 दिन तक फंसे रहे थे.

चीनWuhanकोरोना वायरसफुटबॉलवुहान

Recommended For You