China on Taliban: तालिबान सरकार में शामिल होने के न्यौते पर चीन चुप, कहा- फिलहाल इसपर कुछ नहीं कहना

Updated : Sep 07, 2021 00:08
|
Editorji News Desk

China on Taliban Govt: चीन ने उन खबरों पर फिलहाल कुछ नहीं कहा है जिनमें ये दावा किया जा रहा है कि तालिबान ने अपनी नई सरकार के कार्यक्रम में चीन को भी न्योता (China Invitation) भेजा है. आपको बता दें कि सोमवार को ऐसी कई रिपोर्ट्स मीडिया में छाई रहीं जिनमें कहा गया कि तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान में नई सरकार के गठन के मौके पर (Taliban invites Six Countries) चीन, पाकिस्तान, रूस, तुर्की, ईरान और क़तर को शामिल होने के लिए दावत दी है.

जब चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है. हालांकि चीनी प्रवक्ता ने ये जरूर कहा कि चीन अफ़ग़ानिस्तान में एक ऐसी सरकार के समर्थन में है जो समावेशी और उदार हो. आपको बता दें कि अफ़ग़ानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद फिलहाल काबुल में चीन, पाकिस्तान और रूस के ही दूतावास खुले हैं और सक्रिय हैं. चीन ने तभी तालिबान के साथ दोस्ताना रिश्ते रखने की चाहत जाहिर की थी. 

वहीं नई तालिबान सरकार को लेकर हो रही देरी पर कहा जा रहा है कि पंजशीर की वजह से इसमें देरी हो रही है. हालांकि तालिबान ने पंजशीर पर कब्जे का ऐलान किया है लेकिन नॉर्दन एलायंस इन दावों को अब भी खारिज कर रहा है.

ये भी पढ़ें: तालिबान ने कहा ISI चीफ ने मुल्ला बरादर से की मुलाकात, क्या हक्कानी गुट की झड़प में जख्मी

Talibantaliban afghanistan warChina

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?