चीन की नई चालबाजी, भूटान के 2 किमी अंदर बसा लिया गांव !

Updated : Nov 20, 2020 08:23
|
Editorji News Desk

चीन अपनी चालबाजियों से बाज नहीं आ रहा. अब खबर ये है कि चीन ने भूटान के इलाके में 2 किमी भीतर एक गांव बसा लिया है. NDTV के मुताबिक ये जगह डोकलाम गतिरोध की जगह से महज 9 किलोमीटर ही दूर है. डोकलाम वही जगह है जहां साल 2017 में भारत-चीन के बीच लंबा तनाव चला था. चीन की सरकारी मीडिया सीजीटीएन न्यूज़ के एक वरिष्ठ प्रोड्यूसर शेन शिवेई ने इस गांव की तस्वीरें पोस्ट की है. इस चीनी गांव का नाम पंगड़ा है. चीन का यह कदम भारत के लिए विशेष रूप से चिंताजनक है क्योंकि भूटान की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा की जिम्मेदारी भारत के ही पास है. इसके अलावा चीन के साथ भारत का लद्दाख क्षेत्र में पहले से ही तनाव चल रहा है.

ChinaसीमापारचीनडोकलामविवादभूटानभारतडोकलामChina borderBhutan

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?