चीन ने फिर से वो किया है जिससे भारत की भौहें तन सकती हैं. चीन ने तिब्बत सीमा (Tibet border) के पास दुनिया के सबसे ऊंचे रडार स्थल पर 5जी सिग्नल बेस (5G signal base) खोला है. इस राडार स्टेशन का नाम गनबाला स्टेशन है जो भारत और भूटान की सीमा से सटे तिब्बत के नगार्जे काउंटी इलाके में स्थित है.
हालांकि चीन की सेना (China army)की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इस सेवा को बॉर्डर एरिया में तैनात जवानों की ट्रेनिंग को और बेहतर के मकसद से लॉन्च किया गया है. उसके मुताबिक मुताबिक इस टावर की ऊंचाई 5374 मीटर है और दुनिया का सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बना मैनुअली काम करने वाला रडार स्टेशन है. चीन ने पिछले साल गनबाला में प्राइवेट सेक्टर के साथ मिलकर इस स्टेशन का काम शुरू किया था.