चीन में कोरोना वायरस का कितना बड़ा प्रकोप है इसका अंदाजा इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है. ये वीडियो चीन के वुहान शहर का है जहां वायरस से संक्रमित लोग रास्तों पर गिर रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये वीडियो 24 जनवरी या उसके एक-दो दिन बाद का है और अब इंटरनेट पर जम कर वायरल हो रहा है. वुहान ही वो शहर है जहां से कोरोना वायरस की शुरुआत हुई. इस बीमारी से अब तक 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 12 हजार से अधिक लोग बीमार हैं.