तजाकिस्तान में भारत (India) और चीन (China) के विदेश मंत्रियों की मुलाकात के बाद अब खबर आई है कि चीन अब सिक्किम और पूर्वी लद्दाख में LAC के पास सैनिकों के लिए स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रहा है. न्यूज़ वेबसाइट आजतक के मुताबिक ऐसा एक कैंप उत्तरी सिक्किम के नकुल इलाके से कुछ किलोमीटर की दूरी पर देखा गया है, साथ ही इसी तरह का ढांचा पूर्वी लद्दाख के साथ साथ अरुणाचल प्रदेश में भारतीय क्षेत्रों के बहुत करीब के इलाकों में बनाया गया है. सैनिकों के लिए कंक्रीट के ढांचों के साथ चीन ने रोड के बुनियादी ढांचे को बीते कुछ सालों के अंदर हाईटेक किया है.
दरअसल इस तरह के ढांचों के बाद चीनी अपने सैनिकों को भारतीय क्षेत्र के करीब तैनात कर सकेंगे और जब भी जरूरत पड़ेगी उन्हें आगे कर दिया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन इन्फ्रास्ट्रक्चर्स में सारी सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं.दरअसल इससे पहले भी बिजनेस स्टैंडर्ड अखबार ने ऐसा आर्टिकल छापा था जिसके मुताबिक भारत और चीन के बीच डिसइंगजमेंट कराक के बाद एक बार झड़प हुई है, हालांकि भारतीय सेना ने इन खबरों को पूरी तरह से खारिज करने संबंधी बयान भी जारी किया था