चीन को लेकर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत ने बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा है कि चीन भारत के खिलाफ साइबर हमला करने में सक्षम है. दोनों देशों के बीच सबसे ज्यादा गैप साइबर क्षेत्र में ही है और इसे पाटने की गंभीर कोशिश की जा रही है. विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के कार्यक्रम में जनरल रावत ने कहा कि हम जानते हैं कि चीन हमारे सिस्टम्स को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा सकता है, उथल-पुथल मचा सकता है. लिहाजा ऐसे हमलों से निपटने के लिए भारत साइबर डिफेंस सिस्टम बनाने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने बताया कि मिलिट्री की साइबर एजेंसियां यह कोशिश कर रही हैं कि ऐसे हमलों की सूरत में 'डाउनटाइम और साइबर अटैक का असर' लंबा न हो.