केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने जगदलपुर पहुंच कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. जिसके बाद इसके बाद अमित शाह जगदलपुर में ही शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. जिसके बाद वो घायल जवानों से भी मिलेंगे और सीआरपीएफ शिविर का दौरा भी करेंगे. इससे पहले रविवार को दिल्ली में अमित शाह ने एक बड़ी बैठक की थी, जिसमें खुफिया एजेंसियों के साथ अर्धसैनिक बलों के अफसर शामिल थे.