छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, 10 से अधिक घायल

Updated : Apr 03, 2021 19:50
|
Editorji News Desk

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में एक DRG का जवान और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के चार जवान शहीद हो गए, जबकि 10 अन्य जवानों के घायल होने की खबर है. वहीं सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है. मुठभेड़ तर्रेम थाना क्षेत्र के सिलगेर के जंगलों में हुई है. राज्य के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने मुठभेड़ और जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है. अवस्थी ने बताया कि तर्रेम क्षेत्र में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन, डीआरजी और एसटीएफ के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए निकले थे तभी नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. स्थानीय स्तर से मिली जानकारी के मुताबिक हमला कर नक्सली जंगल में छिप गए हैं और उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है.

NaxalsCRPFChhattisgarh

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या