राजकुमार राव और नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म 'छलांग' का मोटिवेशनल सॉन्ग 'ले छलांग' रिलीज़ हो गया है. कड़ी मेहनत करने के बाद विश्वास की छलांग लेने के लिए प्रेरित करते इस गाने को मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी ने गाया है.
गाने में राजकुमार स्पोर्ट्स टीचर के किरदार में हैं, जो अपनी टीम को मैच के लिए तैयार कर रहे हैं. लव रंजन के लिखे इस गाने को हितेश सोनिक ने कम्पोज़ किया है.