Chehre Review: महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और इमरान हाशमी फिल्म 'चेहरे' (Chehre Review) का प्लस प्वाइंट हैं. दोनों ही कलाकारों ने फिल्म को बांधे रखने का पूरा प्रयास किया है. मेगा स्टार बिग बी तो अपने हाव-भाव और संवाद अदायगी में अव्वल हैं ही, मगर इमरान हाशमी भी उन जैसे कद्दावार अभिनेता के सामने कमतर साबित नहीं हुए हैं. हमारी न्याय प्रणाली पर फिल्म में बिग बी का अपनी आवाज में 12-15 मिनट का एक लंबा मोनोलॉग है, जो आप इंडिविजुअली सुनेंगे, तो वाह-वाह करेंगे, मगर कहानी के साथ वह फिट नहीं बैठा पाता.
अन्नू कपूर, धृतिमान चटर्जी, रघुबीर यादव और सिद्धार्ध कपूर ने अपने किरदारों के साथ न्याय किया है. रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) छोटी सी भूमिका में ठीक-ठाक लगी हैं क्रिस्टल डिसूजा ने अपने ग्रे किरदार के साथ न्याय किया है. फिल्म का संगीत औसत है.
आप अगर अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के हार्ड कोर फैन हैं, तभी आप इस फिल्म को देख सकते हैं. हमारी तरफ से फिल्म को मिलते हैं 3 स्टार्स.
ये भी पढ़ें: सलमान खान की 'टाइगर 3' में अस्सिटेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं उनके भतीजे Nirvan Khan !