सोना खरीदने के पहले, खरीदते वक्त और खरीदने के बाद भी उसकी शुद्धता को लेकर कई बार मन में संशय उठते रहते हैं. आपकी इस समस्या का समाधान है BIS-Care ऐप. इस ऐप से आप सिर्फ सोना ही नहीं किसी भी ISI मार्क वाले प्रॉडक्ट का इतिहास भूगोल जान सकते हैं. जब भी गोल्ड खरीदते हैं तो उस पर Bureau Of Indian Standards यानी BIS का हॉलमार्क होता है आपको सोने पर लिखा हॉलमार्क ID इस ऐप में डालना है. ऐप बता देगा कि सोना असली है या नकली किस कंपनी का है कहां बना है मालिक कौन है सारी डिटेल आपके सामने आ जाएगी.