चंडीगढ़ पुलिस ने एक स्थानीय व्यवसायी अरुण गुप्ता द्वारा दर्ज कराई गई धोखाधड़ी की शिकायत के बाद अभिनेता सलमान खान (Salman Khan), उनकी बहन अलवीरा खान (Alvira Khan) और छह अन्य को तलब किया है.
स्थानीय व्यवसायी अरुण गुप्ता (Arun Gupta) ने शिकायत की है कि उन्होंने 2018 में 2 से 3 करोड़ रुपये खर्च करके 'बीइंग ह्यूमन ज्वैलरी' (Style Quotient Jewellery Private Limited) ब्रांड के तहत एक विशेष स्टोर खोला था. गुप्ता ने कहा कि उन्हें आश्वासन दिया गया था कि वे सभी प्रकार का बैकअप प्रदान करेंगे और ब्रांड का प्रचार भी करेंगे. उनकी शिकायत के मुताबिक, न तो प्रमोशन के वादे पूरे किए गए और न ही उनके स्टोर के लिए सामान पहुंचाया गया.
गुप्ता ने कहा कि उन्हें आश्वासन दिया गया था कि अभिनेता सलमान खान ब्रांड का प्रचार करेंगे और वो शोरूम के उद्घाटन के लिए खुद आएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.