उत्तराखंड के चमोली जिले में तपोवन टनल के अंदर फंसे मजदूरों को बचाने के अभियान को गुरुवार को उस समय रोकना पड़ा जब यहां एकाएक फिर पानी का स्तर बढ़ने लगा. पानी को बढ़ता देख बचावकर्मी पीछे हट गए और रेस्क्यू टीम को आधे किलोमीटर तक पीछे ले जाया गया. मौके पर मौजूद जिलाधिकारी के मुताबिक पानी बढ़ने का कारन अज्ञात है और इसकी मात्रा कितनी हो सकती है ये नहीं कहा जा सकता. बता दें कि 7 फरवरी को चमोली में आए सैलाब के बाद से 30 से ज्यादा मजदूर तपोवन टनल में फंस जिन्हें बचाने की जद्दोजहद जारी है.