कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों को वज़ीफ़ा- मुफ़्त शिक्षा देगी केंद्र सरकार, ₹10 लाख की सहायता भी

Updated : May 29, 2021 20:26
|
Editorji News Desk

केंद्र सरकार (Central government) ने कोरोना के कारण अपने माता-पिता या अभिभावकों को खोने वाले सभी बच्चों को 'पीएम-केयर्स फॉर चिल्ड्रन' योजना (PM-Cares for Children) के तहत सहयता देने का ऐलान किया है. PMO के मुताबिक ऐसे सभी बच्चों को 18 वर्ष का होने पर मासिक भत्ता दिया जाएगा और 23 वर्ष का होने पर पीएम केयर्स फंड से 10 लाख रुपये दिए जाएंगे. साथ ही सरकार की तरफ से उनकी मुफ्त शिक्षा (free education) की व्यवस्था भी की जाएगी. पीएमओ ने ये भी कहा कि ऐसे बच्चों को 18 साल की अवधि तक पांच लाख का मुफ्त हेल्थ बीमा भी मिलेगा. साथ ही बच्चों की उच्छ शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन दिलाने में मदद की जाएगी और इस लोन पर आने वाला ब्याज पीएम केयर्स फंड से भरा जाएगा.

इस ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और हम उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए सबकुछ करेंगे. पीएम ने जोड़ा कि समाज के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने बच्चों की देखभाल करें और एक उज्ज्वल भविष्य की आशा करें.

childCentral GovernmentPM Cares Fund

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?