कोरोना महामारी के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का वेरिएबल डियरनेस अलाउंस यानी महंगाई भत्ता को डबल कर दिया है. इन कर्माचरियों को 105 रुपए प्रति महीना की जगह अब 210 रुपए प्रति महीना मिलेगा. शुक्रवार को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से इसका ऐलान किया गया, यह बीते 1 अप्रैल 2021 से ही प्रभावी होगा.
मंत्रालय के मुताबिक इससे करीब 1.5 करोड़ कर्मचारियों को फायदा मिलेगा. श्रम मंत्रालय के इस फैसले का लाभ केंद्रीय कर्मचारियों, रेलवे कर्मचारियों, माइन्स, ऑयल फील्ड, पोर्ट कर्मचारियों को मिलेगा. इसका लाभ कॉन्ट्रैक्ट और कैजुअल दोनों वर्कर्स को मिलेगा.