Oxygen Audit Report: दिल्ली की ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट में हैं कई विरोधाभास...एक नजर

Updated : Jun 26, 2021 01:40
|
Editorji News Desk

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में  ऑक्सीजन के प्रोडक्शन और (Oxygen Audit) वितरण को लेकर एक हलफनामा दाखिल किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एफिडेविट में सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई 12 सदस्यीय टास्क फोर्स  (Task Force) की सिफारिशें हैं. हालांकि इसके जिस हिस्से को लेकर सबसे ज्यादा विवाद है वो है दिल्ली के ऑक्सीजन ऑडिट के लिए बनी कमेटी कि अंतरिम रिपोर्ट. दरअसल 6 मई को ही कोर्ट ने इसके लिए एक कमेटी का गठन किया था, इसमें एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया, मैक्स हेल्थकेयर के संदीप बुद्धिराजा के अलावा दूसरे सीनियर आईएस अफसर थे. रिपोर्ट का मानना है कि कमेटी को पेट्रोलियम एंड ऑक्सीजन ने बताया कि दिल्ली के पास एडिश्नल ऑक्सीजन सप्लाई थी और हॉस्पिटल बेड के हिसाब से दिल्ली को 289 मीट्रिक टन ऑक्सीजन ही चाहिए थी, लेकिन उसने 1140 मीट्रिक टन की मांग की. हालांकि इस रिपोर्ट में कई विरोधाभास भी हैं जैसे
-जब ऑक्सीजन की मांग कम थी तो कमेटी ने बाद में इसे 700 से घटा कर 500 और फिर 400 मीट्रिक टन क्यों किया ?
-सुप्रीम कोर्ट पहले ही कह चुका है कि हॉस्पिटल बेड कैपेसिटी फॉर्मूले से ऑक्सीजन की डिमांग का आकलन सही नहीं
- हालांकि अंतरिम रिपोर्ट में उसी पैमाने को ऑक्सीजन का आधार बनाया गया है
- दिल्ली के अस्पतालों का आंकड़ा भी इस रिपोर्ट में नहीं है
-अगर ऑक्सीजन पर्याप्त थी तो अस्पताल रोज़ HC में SOS अर्जी क्यों लगा रहे थे
-ऑक्सीजन सप्लाई अगर पर्याप्त थी तो बिना ऑक्सीजन कई लोगों की मौत कैसे हो गई ?
जाहिर है इस पर दिल्ली सरकार ने आपत्तियां की है,

वहीं कमेटी के सदस्य डॉ संदी बुद्धिराजा की चिट्ठी का भी जिक्र किया गया है जिसके मुताबिक

-इससे जानकारी मिलती है कि कमेटी ने जिस फॉर्मूले के आधार पर हर अस्पताल की ऑक्सीजन की मांग की
उसमें और असल खपत में अंतर था
- 214 अस्पतालों की ऑक्सीजन खपत 490 मीट्रिक टन के करीब थी
-इसके बाद कमेटी ने दिल्ली को रोज 500 मीट्रिक टन ऑक्सीजन देने की सिफारिश की

New Delhioxygen

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?