देश में कोरोना (Corona) के कारण बने हालातों से निपटने के लिए सरकार (Central Government) की तरफ से रणनीति बनाने का काम जारी है. प्रधानमंत्री (Narendra Modi) खुद अपने अध्यक्षता में एक बैठक कर रहे हैं जिसमें कोरोना की स्थिति की समीक्षा होगी. इसके बाद कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जा सकते हैं. साथ ही केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों को विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किये जा सकते हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि राज्य सरकारें लॉकडाउन लगाने को लेकर अपने स्तर पर फैसला ले सकती हैं. आपको बता दें कि देश में कोरोना के नए मामले नित नया रिकॉर्ड बना रहे हैं और तमाम राज्यों और शहरों में लोगों को मेडिकल सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ रहा है. समय पर इलाज ना मिल पाने के कारण कई रोजाना कई लोगों की मौत हो रही है.