देशभर में जहां कोरोनावायरस(Coronavirus Update) ढलान पर है वहीं केरल(Kerala News) में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में जितने कोरोना के एक्टिव मरीज हैं उनमें से 50 फीसदी केवल केरल से हैं. मंत्रालय ने केरल में कोरोना के ऊपर जाते ग्राफ पर भी चिंता जाहिर की है.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक केरल के कोट्टयम जिले में 28 जून के बाद से कोरोना के नए मामलों में 64 फीसदी की उछाल आई है वहीं मल्लपुरम जिले में इसी दौरान 59 फीसदी, एरनाकुलम जिले में 46.5 फीसदी और त्रिशूर जिले में 45.4 फीसदी की उछाल दर्ज की गई है. केंद्र सरकार की तरफ से केरल के स्वास्थ्य विभाग को चिट्ठी भी लिखी गई है जिसमें कहा गया है कि केरल को सामाजिक जुटानों और भीड़ को लेकर गाइडलाइंस का पालन करवाने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है.
साथ ही बीते कुछ दिनों में कुछ ऐसे मौके भी आए जिसने सुपर स्प्रेडर का काम किया. बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की एक टीम केरल का फिर से दौरा करने वाली है. साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय महाराष्ट्र और केरल के स्वास्थ्यस विभाग के साथ बैठक कर कोरोना के प्रसार को रोकने पर भी चर्चा करेगी.
यह भी देखें: Kerala Assembly Ruckus Case: केरल सरकार को SC से झटका, विधानसभा में हुड़दंग मामले में झेलना होगा मुकदमा