केंद्र ने बीते 6 महीने में नहीं किया कोई काम, सत्ता के लालच में रोजाना आए बंगाल: ममता

Updated : May 08, 2021 17:01
|
Editorji News Desk

देश में जारी कोरोना संक्रमण (Corona infection) की दूसरी लहर के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) केंद्र सरकार पर जमकर बरसीं. शनिवार को बंगाल विधानसभा में उन्होंने कहा कि पिछले छह महीने में केंद्र सरकार ने कोई काम नहीं किया है. ममता ने आरोप लगाया कि इन दिनों में मोदी सरकार के मंत्री पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के इरादे से रोजाना बंगाल आए.

विधानसभा में बोलते हुए ममता बनर्जी ने केंद्र पर बंगाल के साथ भेदभाव करने का भी आरोप लगाया. केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी जनादेश को स्वीकार नहीं कर पा रही है. उन्होंने कहा कि TMC हिंसा का समर्थन नहीं करती है, बंगाल को बदनाम करने के लिए हिंसा को लेकर फेक न्यूज़ और वीडियो के जरिए झूठ का प्रसार किया जा रहा है. बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ना सिर्फ राज्यपाल से रिपोर्ट मांगी है, बल्कि एक चार सदस्यीय टीम भी जांच के लिए भेज दी गई थी.

Modi GovernmentMamata attacks ModiCorona data updatesMamata Banerjeevaccinationbangal election

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'