दिल्ली HC का केंद्र और EC को नोटिस, पूछा- चुनावी रैलियों में कहां है कोरोना के नियम?

Updated : Apr 08, 2021 13:48
|
Editorji News Desk

पांच चुनावी राज्यों की सियासी रैलियों में उड़ रहीं कोरोना नियमों की धज्जियों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. गुरूवार को चुनाव प्रचार के दौरान मास्क पहनना जरूरी करने से संबंधी एक याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इलेक्शन कमीशन और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया.

कोर्ट ने अपने नोटिस में पूछा है कि, आखिर प्रचार के दौरान लोग बिना मास्क के क्यों दिख रहे हैं. उच्च न्यायालय ने केंद्र और EC से प्रचार के दौरान मास्क की जरूरत को लेकर जवाब मांगा है.

दरअसल यूपी के पूर्व DGP और थिंक टैंक सीएएससी के चेयरमैन विक्रम सिंह ने कोर्ट में ये याचिका डाली थी.

यह भी पढ़ें | कोरोना पर सभी मुख्यमंत्रियों से आज चर्चा करेंगे PM, वैक्सीनेशन पर भी होगा मंथन

Modi GovernmentDelhi High CourtAssembly Election 2021

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?