CDS रावत ने कहा- हम राजनीति से दूरे रहते हैं, आदेश का पालन करते हैं

Updated : Jan 01, 2020 13:49
|
Editorji News Desk

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद संभालने के बाद जनरल बिपिन रावत ने अपनी मंशा साफ कर दी. उन्होंने कहा कि हमें तीनों सेनाओं के जोड़ को तीन नहीं बनाना है बल्कि 5 या 7 करना है. पद संभालने के बाद उन्होंने नैशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया. जिसके बाद उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए. राजनीतिक झुकाव के आरोप पर जवाब देते हुए जनरल रावत ने कहा कि सेना सरकार के आदेशों पर काम करती है. CDS रावत ने इससे पहले आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवाणे, नेवी चीफ कर्मबीर सिंह और एयर चीफ मार्शल राकेश सिंह भदौरिया से मुलाकात भी की.

bipin rawatCDSबिपिन रावत

Recommended For You