CBSE Board Exam 2021: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं प्राइवेट, कंपार्टमेंट और कॉरेस्पोंडेस के छात्रों के लिए एक्जाम के लिए तारीखें जारी कर दी है.
सीबीएसई ने इस संबंध में एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि इन एक्जाम को 16 अगस्त 2021 से 15 सितंबर 2021 के बीच आयोजित करवाया जाएगा. बोर्ड ने बताया कि प्राइवेट छात्रों का मामला सुप्रीम कोर्ट में सुना गया था और उसके बाद ये तय हुआ था कि प्राइवेट छात्रों का रिजल्ट
लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार होगा.
सीबीएसई ने कहा कि बोर्ड की ये कोशिश रहेगी कि जल्द से जल्द इन छात्रों का रिजल्ट जारी हो जाए जिससे कि इन्हें हायर एजुकेशन के लिए एडमिशन में परेशानी ना हो. इस बीच सीबीएसई ने 12वीं के रिजल्ट को फाइनल रूप देने की आखिरी तारीख 22 जुलाई से बढ़ाकर 25 जुलाई कर दी.
इस नोटिस में बोर्ड ने बताया कि स्कूल अपनी कैपेसिटी के साथ डाटा पर काम कर रहे हैं लेकिन आखिरी तारीख नजदीक होने के कारण शिक्षक दबाव में गलतियां कर रहे हैं और फिर उसे सही करवाने के लिए सीबीएसई से निवेदन कर रहे हैं.