CBSE 12th Results 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) यानी सीबीएसई आज दोपहर 2 बजे 12वीं के नतीजे घोषित करेगा. इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देखा जा सकता है. 12 वीं की परीक्षा (CBSE 12th exam) के लिए देशभर में 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की रद्द हुई परीक्षाओं के नतीजे जारी करने से पहले, दोनों कक्षाओं के छात्रों के लिए रोल नंबर ऑनलाइन जारी कर दिए हैं. छात्र अपना रोल नंबर वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.
बता दें कि कोरोना महामारी (Corona Pandemic) की वजह से सीबीएसई ने 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी. बाद में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद 12वीं के नतीजे 31 जुलाई से पहले घोषित करने का फैसला हुआ. हालांकि अभी तक 10 वीं कक्षा के परिणाम घोषित करने का ऐलान नहीं हुआ है.