CBSE ने बताया है कि 10वीं और 12वीं क्लास के जो बोर्ड एग्जाम साल 2022 में होंगे, वो दो भाग में होंगे. सिलेबस को भी दो हिस्सों में बांटा जाएगा, पहले टर्म में 50% सिलेबस और दूसरे टर्म में बाकी का 50% सिलेबस रहेगा. स्पेशल असेसमेंट का ऐलान करते हुए CBSE ने बताया कि पहली परीक्षा नवंबर-दिसंबर में, जबकि दूसरी परीक्षा मार्च-अप्रैल में होगी.
CBSE के मुताबिक ये इसलिए किया जा रहा है ताकि 10वीं और 12वीं के एग्जाम कराए जाने की संभावना बढ़ सके. आइए देखते हैं कि ये योजना कैसे लागू होगी...
कैसे लागू होगी योजना
- 9वीं-10वीं के लिए जब भी कोई टॉपिक खत्म होगा तो इंटरनल असेसमेंट लिया जाएगा. इसमें प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट दोनों शामिल होंगे
- छात्रों के असेसमेंट के लिए स्कूल, छात्रों की पूरी प्रोफाइल तैयार करेंगे
- CBSE के प्लैटफॉर्म पर छात्रों के मार्क्स अपलोड करने की सुविधा
- इंटरनल असेसमेंट के लिए गाइडलाइंस जारी की जाएंगी