बिहार (LALU YADAV) के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को शनिवार को डीएलएफ (DLF) रिश्वत मामले में सीबीआई ने क्लीन चिट दे दी है. ख़बर है कि इस मामले में लालू को साल 2018 में ही पूर्व डायरेक्टर ऋषि कुमार शुक्ला के कार्यकाल में ठोस सबूतों के अभाव के चलते क्लीन चिट दी गई थी. मामले की छानबीन करने पर जब कोई ठोस सबूत नहीं मिला तो फाइल बंद कर दी गई थी.
दरअसल, आरोप था कि 2007 में कथित शेल कंपनी एबी एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली के न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी में एक प्रॉपर्टी खरीदी जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये थी और बाद में लालू यादव के परिवार ने महज चार लाख रुपये में एबी एक्सपोर्ट को खरीद लिया. आरोप लगा कि इस तरह करोड़ों की प्रॉपर्टी लालू को सिर्फ चार लाख रुपये में ही मिल गई. पिछले महीने ही लालू को दुमका ट्रेजरी मामले में जमानत मिली थी.