CBI चार्जशीट: हाथरस पीड़िता की हत्या से पहले उसका गैंगरेप किया गया

Updated : Dec 18, 2020 16:31
|
Editorji News Desk

यूपी के हाथरस में दलित लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या के मामले में सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में ये साफ किया है कि लड़की की हत्या से पहले उसके साथ गैंगरेप किया गया था. दरअसल यूपी पुलिस ने गैंगरेप को लेकर सवाल खड़े किए थे. अब 2 महीने की जांच के बाद CBI ने चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और हत्या की धाराएं लगाई हैं, साथ ही SC/ST एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं. आरोपी संदीप, लवकुश, रवि और रामू पर गांव की ही 19 साल की दलित लड़की के साथ गैंगरेप और हत्या का आरोप है. इस केस पर काफी बवाल हुआ था, यूपी पुलिस और प्रशासन पर कई संगीन सवाल उठे थे, जिसके बाद योगी सरकार ने केस सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की थी. 14 सितंबर को हाथरस के एक गांव में कथित रूप से गैंगरेप और प्रताड़ना की शिकार हुई 19 साल की पीड़िता की दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई थी. 30 सितंबर को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में देर रात पुलिस ने जबरन उसका अंतिम संस्कार कर दिया था. हाईकोर्ट ने भी इस मामले में यूपी पुलिस को जमकर फटकार लगाई थी. 

Chargesहाथरस कांडगैंगरेपहत्याHathras Dailtउत्तर प्रदेशसीबीआईUP policeCBIचार्जशीट

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?